सेलिब्रिटीज की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। वो उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं।ऐसे में उनके लिए एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया है ये उनके वैलेंटाइन हैं।
दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर 42 साल की हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि साल 2018 में उन्हें उनका वैलेंटाइन मिल गया है। खुद एकता कपूर ने उसकी फोटो शेयर की है जो हाथों में फूल लिये नजर आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर के भतीजे लक्ष्य है जो बेहद क्यूट लग रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BfDiHwpA5Mw/?hl=en&taken-by=ektaravikapoor
डेढ़ साल के लक्ष्य को एकता कपूर अपना वैंलेंटाइन बता रही हैं। मालूम हो कि लक्ष्य अभिनेता तुषार कपूर के बेटे हैं, जिनका जन्म जून 2016 को सेरोगेसी के जरिये हुआ था। लक्ष्य इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। एकता कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर लक्ष्य की तसवीरें साझा करती रहती हैं।
बता दें कि, जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर साल 1995 से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 17 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘हम पांच’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘नागिन’ जैसे टीवी शो का निर्माण किया है।
इसके अलावा ‘क्या कूल हैं हम’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘सी कंपनी’, ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘लूटेरा’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है।
https://www.instagram.com/p/BeHsA6ilBoa/?hl=en&taken-by=ektaravikapoor