बॉलीवुड के सलमान खान इन दिनों अपने जीजा का करियर सवारंने में लगे हुए है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म लवरात्रि से जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सलमान जल्द ही अपनी बहन अर्पिता के पति आय़ुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। पिछले काफी वक्त से सलमान अपनी बहन अर्पिता के पति और अपने जीजा आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने की सोच रहे थे। हाल ही में सलमान ने फिल्म की हीरोइन का खुलासा किया है।
सलमान आयुष शर्मा आने वली फिल्म लवरात्री में वरीना हुसैन को लॉन्च कर रहे हैं। वरीना बता दें कि वरीना ईराक से तालुक रखती है। वरीना यूं तो लवरात्रि से आयुष शर्मा के साथ डेब्यू कर रही हैं। लेकिन वो इससे पहले ही टीवी पर काम कर चुकी हैं। अब इन दोनों ने फिल्म के ऊपर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में इन दोनों ने फिल्म से पहले एक फोटोशूट करवाया है।
फोटोशूट में दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिख रही है। हाल ही में मुंबई में एक साथ नजर आए हैं। दोनों इन दिनों फिल्म की जमकर तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही दोनों डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं।