ऑटो एक्सपो 2018 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर ऑटो कंपनियो के बीच काफी उत्साह है। ऑटो कंपनी एक्सपो के लिए कुछ ना कुछ ख़ास तैयार कर रही है। UM Motorcycle भी इस ऑटो एक्सपो कुछ खास लेकर आ रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक शोकेस करने जा रही है। कंपनी ने भारत की इस पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक का टीज़र जारी कर दिया है। इस बाइक को UM Renegade Thor नाम से जानी जाएगी।
UM Renegade Thor के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, टीज़र वीडियो पर नज़र डालें तो इस बाइक में चौड़े हैंडलबार और क्रूज़र बाइक की सारी खूबियां नज़र आ रही हैं। UM Renegade Thor में एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एबीएस जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। इससे ज्यादा जानकारी 8 फरवरी को ही मिल पाएगी।
UM Renegade Thor के अलावा कंपनी 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में Duty 230 को भी शोकेस कर सकती है जो कंपनी की भारत में अब तक की सबसे सस्ती बाइक होगी। UM Renegade Thor का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है कि क्योंकि फिलहाल भारतीय बाज़ार में ऐसी कोई बाइक उपलब्ध नहीं है। UM Renegade Thor को भारत में इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
2018 ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी Renegade Commando, Mojave, Classic और Sport S को भी शोकेस करेगी।