Old Woman: बहुत से लोग कॉलेज छोड़ने के बाद ऐसा कहते हैं की पढ़ाई की कोई भी उम्र नहीं होती और बहुत से लोग की नौकरी करते हुए पढ़ाई करते हैं, तो कई महिलाएं शादी के बाद या फिर कई बच्चों की पढ़ाई के साथ ही अपनी पढ़ाई को पूरा करती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि किसी की पढ़ाई बीच में छुट्टी हो और दशकों बाद उसने अपनी डिग्री पूरी की हो। ऐसा ही एक महिला लेकर दिखाया है। इस महिला की 80 साल पहले ही पढ़ाई छूट गई थी, जिसके बाद अब उसने 105 साल की उम्र में अपनी मास्टर डिग्री हासिल की है।
गिनी हिस्लोप (Old Woman)-
अमेरिका के वर्जीनिया गिनी हिस्लोप ने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ एजूकेशन से 80 साल बाद अपनी डिग्री हासिल कीष उन्होंने 1940 के दशक में स्टैनफोर्ड में जरूरी कक्षाएं ली थी। यहां तक की अपना कोर्स वर्क भी पूरा कर लिया था। लेकिन आखिर में मास्टर थीसिस जमा करने से ठीक पहले द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ गया। जिसकी वजह से उनका डिग्री का कोर्स वहीं अटक गया।
परिवार पर ध्यान-
युद्ध शुरू होने की वजह से गिनी के प्रेमी जॉर्ज है, युद्ध में सेवा करने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद गिनी है उससे शादी करने के लिए स्कूल छोड़ दिया। उन्होंने आखिरकार युद्ध के प्रयासों में सहायता की और अपने परिवार के पालन पोषण पर ध्यान लगा दिया। अपने परिवार के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए, उनके दो बच्चे चार पोते और 9 परपोते हैं।
ये भी पढ़ें- Airport जाने के लिए महिला ने कैब की जगह किया हेलीकॉप्टर बुक, ट्रैफिक से..
मास्टर डिग्री-
गिनी ने दशकों बाद तक वॉशिंगटन राज्य में स्कूल और कॉलेज बोर्ड में भी काम किया। इस दौरान उन्होंने स्टैनफोर्ड से अपनी थीम्स की जरूरत को खत्म कर दिया और गिनी आखिर में स्नातक होते हुए स्कूल लौट आईं। रविवार 16 जून को उन्हें मास्टर डिग्री मिली। जब उन्हें उनका डिप्लोमा सौंपा गया तो गिनी ने कहा कि हे भगवान मैंने इसके लिए लंबे समय तक इंतजार किया है। बुधवार को दिए गए इंटर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए वह लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
ये भी पढ़ें- जानिए कनाडा में भारतीय छात्र दो हफ्तों से क्यों कर रहे हैं आंदोलन