NDA-India Alliance- बिहार की 40 सीटों में से 30 सिटें 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जीती हैं, वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 12 सीटों पर सफलता मिली है। इस सबके बीच लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वहीं आज इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी दिल्ली जाने वाले हैं।
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (NDA-India Alliance)-
इस सबके बीच सबसे खास बात यह है कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पटना से एक ही फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार 10:40 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली में इंडिया गठबंधन और एनडीए की बैठक में शामिल होने जाएंगे।
आंकड़ों में उलट-फेर (NDA-India Alliance)-
दरअसल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही प्रदेश और बिहार में राजनीति में काफी कयास शुरू हो चुके हैं। जिस तरह से चुनाव के परिणाम आए हैं और बहुमत को लेकर आंकड़ों में उलट-फेर हुए हैं, उसके बाद से ही बिहार के नीतीश कुमार की पूछ काफी बढ़ गई है। आज एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही दिल्ली में अपनी-अपनी बैठकें के करने वाले हैं।
एक ही विमान-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता तेजस्वी यादव विस्तारा के विमान से आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चुनाव परिणाम के बाद पहली बार तेजस्वी यादव औरनीतीश कुमार एक साथ नजर आने वाले हैं। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के एक साथ एक ही विमान से दिल्ली जाने के बाद देश की राजनीति में बहुत से कयास लगने शुरू हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- JDU की ओर से प्रेशर पॉलिटिक्स हुआ शुरू, क्या Nitish Kumar बनेंगे अगले पीएम?
बहुमत के आंकड़े काफी कम-
कल जिस तरह से परिणाम आए हैं और बहुमत के आंकड़े काफी कम है, उसके बाद से ही नीतीश कुमार पर विपक्षी डोरो डाल रहे हैं। वहीं उप प्रधानमंत्री बनने तक की बात भी उठने लगी है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें की लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद से ही दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी हलचल तेज हो चुकी है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए ललन सिंह पहुंचे हैं। नीतीश कुमार दिल्ली जाने से पहले अपनी पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का पोस्ट हो रहा वायरल, क्या फिर होगी पाला बदल की राजनीति?