Vehicle L2-5: हम सभी ने सड़कों पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर को दौड़ते हुए तो हमेशा ही देखा है, लेकिन अब आपको सड़कों पर नई तकनीक वाली L2-5 व्हीकल दिखने को मिलने वाली है। सरकार की ओर से देश में इस कॉम्बो व्हीकल को परमिशन मिल गई है, यानी कि अब आप एक व्हीकल से ही दूसरे व्हीकल का इस्तेमाल सकेंगे। यह पल भर में ही टू व्हीलर में कन्वर्ट होगा और पल में ही थ्री व्हीलर बन जाएगा। पर्सनल काम से लेकर बहुत से कम आप इस व्हीकल के जरिए कर सकते हैं। यह आप कैसे कर सकेंगे, यह व्हीकल कैसा होगा, इससे आपको क्या फायदा होने वाला है, आईए इसकी डिटेल जानते हैं-
टू और थ्री व्हीलर दोनों की तरह काम (Vehicle L2-5)-
सरकार द्वारा 6 साल बाद l2-5 को पेश किया गया है, जैसा कि हमने बताया कि यह कॉम्बो क्रांतिकारी तीन पहिया व्हीकल की जरूरत के हिसाब से बनाई गई है, जो टू और थ्री व्हीलर दोनों की ही तरह काम करती है। इस व्हीकल को अब देश भर में आरटीओ के पास रजिस्टर किया जा सकता है। हालांकि ऐसा एक व्हीकल पहले भी पेश किया गया है। हीरो कंपनी ने Hero Surge s32 से पर्दा उठाया था, यह व्हीकल जरूरत के हिसाब से थ्री व्हीलर और टू व्हीलर में बदल जाते हैं।
परमिशन मिलने का इंतजार-
कंपनी लंबे समय से भारत में नई क्रांतिकारी कॉम्बो व्हीकल की परमिशन मिलने का इंतजार कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके रजिस्ट्रेशन को परमिशन देना, इन्नोवेटिव ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने का टारगेट पूरा करता है। कॉम्बो व्हीकल का इस्तेमाल पर्सनल और कमर्शियल दोनों ही मोटिव के लिए किया जाता है।
ये भी पढ़ें- गलती से भी गाड़ी पर ना लिखवाएं ये शब्द, कट सकता है आपका चालान
अपने हिसाब से इस्तेमाल-
जब भी आपको इसकी जरूरत पड़ेगी, आप इसे टू व्हीलर के साथ एक्सटेंशन और अटैच कर सकते हैं। आप इससे कमाई कर सकते हैं और जरूरत खत्म होने पर आप इसे टू व्हीलर में भी बदल सकते हैं। यह काम आप कुछ ही पल में कर पाएंगे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी टू व्हीलर का इस्तेमाल कर पाएंगे। खुली सड़क पर आप इसे थ्री व्हीलर में बदल सकेंगे। दुकानदार सामान लाने के लिए थ्री व्हीलर और अपने आने जाने के लिए इसे टू व्हीलर की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। उम्मीद है इसे अब मार्केट में जल्द उतारा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Hyundai की नई Micro-Electric SUV Inster से उठा पर्दा, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से लैस