Ashad Month 2024: हर महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, साल का चौथा महीना आषाढ़ को कहा जाता है। इस महीने भगवान विष्णु की पूजा का महत्व बताया गया है। धार्मिक आधार पर देखा जाए तो इस महीने को विशेष शुभ फलदाई माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।
ऐसा कहा जाता है कि इस महीने भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। वहीं शास्त्रों में दान का भी बहुत महत्व बताया गया है। इससे परिवार में सुख समृद्धि आती है और शांति का वास होता है। आईए जानते हैं कि इस महीने आपको किस वस्तु का दान करना चाहिए-
अन्न का दान (Ashad Month 2024)-
आषाढ़ के महीने में दान को बहुत महत्व दिया गया है। इस महीने अगर कोई अन्न का दान करता है, तो इससे यश की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस महीने अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर अन्न का भंडार भरा रहता है। इसके अलावा व्यक्ति को कभी भी पैसे की कमी नहीं होती और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।
वस्त्रों के दान-
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आषाढ़ के महीने में वस्त्रों के दान का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने अगर आप वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे पुण्य में वृद्धि होती है। वहीं परेशानियां खत्म हो जाती है। हालांकि वस्त्रों का दान करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि वह वस्त्र कटे या फटे नहीं होने चाहिए।
ये भी पढ़ें- जेब में नहीं टिकता पैसा? मेहनत से कमाने पर भी नहीं कर पाते बचत? लाल मिर्च के उपाय से दूर होगी समस्या..
काले तिल का दान-
इसके अलावा अगर आप आषाढ़ के महीने में पितृों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस महीने काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में काले तिल का दान करने से पितृों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
ये भी पढ़ें- नौकरी में नहीं हो रहा प्रमोशन, करना पड़ रहा है परेशानीयों का सामना, ये उपाय झट से दूर करेंगे समस्या