Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला केस में जमानत मिल चुकी है, दिल्ली के मुख्यमंत्री आज यानी कि शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। लेकिन अब उनकी इस रिहाई पर भी पेंच फस चुका है। हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केजरीवाल अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने गुरुवार को राहत देते हुए केजरीवाल को ज़मानत दी थी।
सांसद संजय सिंह-
Arvind Kejriwal के लिए आज काफी अहम होने वाला है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए, अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश नहीं आया। आदेश की कॉपी भी नहीं मिली, तो मोदी की ED हाई कोर्ट में किस फैसले को चुनौती देने पहुंच गई।
मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश ही नही आया आदेश की कॉपी भी नही मिली तो मोदी की ED हाईकोर्ट में किस आदेश को चुनौती देने पहुँच गई?
क्या हो रहा है इस देश में?
न्यायव्यवस्था का मज़ाक़ क्यों बना रहे हो मोदी जी पूरा देश आपको देख रहा है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 21, 2024
ED पहुंची हाई कोर्ट-
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा की केंद्र सरकार को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि आज बापू से आशीर्वाद लेने के लिए राजघाट पर जाने से भी रोका जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के खिलाफ ED हाई कोर्ट पहुंची। इसी दौरान हाई कोर्ट ने सुनवाई तक के के लिए जमानत पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में क्यों आ रहा तेजस्वी यादव का नाम? यहां जाने कनेक्शन..
केजरीवाल आज अपने घर पहुंचेंगे?
अब अरविंद केजरीवाल आज अपने घर पहुंचेंगे या फिर उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। इस बात का फैसला आज शाम 4:00 बजे तक हो जाएगा। आज सुबह 10:00 बजे अरविंद केजरीवाल के वकील कोर्ट जाएंगे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने आवास से करीब 10:30 बजे मिलने जाने वाली हैं। ध्यान देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए एक स्थानीय अदालत में कथित आबाकारी घोटाले से जुड़े धन संशोधन मामले में गुरुवार को उन्हें जमानत दे दी।
ये भी पढ़ें- Modi Cabinet ने लिया फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला, खरीफ की इन 14 फसलों पर..