Atal Setu: हाल ही में मुंबई ट्रांस हर्बल लिंक अटल सेतु का महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटेल ने निरीक्षण किया, जिस पर दरारें आई हुई है। इस सेतु का उद्घाटन चुनाव से पहले ही किया गया था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है। हम भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की नवी मुंबई में अटल बिहारी बाजपेई सेवरी नेहवा सेवा अटल सेतु पर दरारें नजर आई हैं।
कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Atal Setu)-
महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अटल सेतु का दौरा किया है और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं, वह सिर्फ आरोप नहीं है। सरकार दिखा रही है कि वह लोगों के लिए किस तरह से काम कर रही है।
>>>>>
dir=”</yoastmark”>”ltr” lang=”hi”>नरेंद्र मोदी ने 6 महीने पहले अटल सेतु का उद्घाटन किया था.
खूब प्रचार हुआ, खूब फोटो क्लिक हुई.
अब खबर है कि ₹18 हजार करोड़ में बने अटल सेतु में दरार आ गई.
यह साफ तौर से भ्रष्टाचार का मामला है. pic.twitter.com/elE6F6HEK8
— Congress (@INCIndia) June 21, 2024
भ्रष्टाचारी सरकार-
लेकिन आप यहां भ्रष्टाचार देख सकते हैं, वह सिर्फ अपनी जेबें भर रहे हैं। आप यहां पर भ्रष्टाचार देख सकते हैं। वह लोग अपनी जेब में भर रहे हैं। लेकिन इसका अधिकार उन्हें किसने दिया है। लोगों की जान खतरे में डालने का, लोगों को योजना बनानी चाहिए और भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना चाहिए।
मोदी सरकार पर हमला-
इस मामले में कांग्रेस ने एकस पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। लगभग 17840 करोड़ की लागत से निर्मित अटल सेतू भारत का सबसे लंबा पुल और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। नवी मुंबई में बाहर निकलने पर दरारें नजर आ रही है। इसका उद्घाटन इसी साल 12 जनवरी को किया गया था।
ये भी पढ़ें- Ration Card: इस तारीख तक करा लें राशन कार्ड की KYC, नहीं तो राशन मिलना हो जाएगा बंद
देश का सबसे लंबा पुल-
यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर तक लंबा है और यह 6 लाइन का है। यह पुल 16.5 किलोमीटर लंबा समुद्र के उपर है और करीब 5.5 किलोमीटर जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है, यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई को जोड़ता है। दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी काफी कम कर देता है। यह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह और मुंबई बंदरगाह के बीच की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, क्या नेता के पीएस मामले में हैं शामिल..