New Cabinet: नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं, यह शपथ ग्रहण समारोह 7:30 बजे शुरू होगा। इस समारोह को भव्य बनाने की सारी तैयारियां राष्ट्रपति भवन की ओर से हो रही हैं। नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण में कई राज्य मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है, जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में करीब 8,000 लोग शिरकत कर सकते हैं। इस सब के बीच सभी की नज़रें पीएम मोदी के साथ शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों और उनके मंत्रिमंडल पर है।
मोदी के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ (New Cabinet)-
संभावित नाम को लेकर गहमा-गहमी चल रही है और कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी के साथ चार मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के मंत्रिमंडल को लेकर शनिवार की देर रात तक बैठक चली थी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ नए मंत्रिमंडल पर काफी चर्चा भी की।
BJP के पास महत्वपूर्ण विभाग (New Cabinet)-
ऐसा कहा जा रहा है कि वित्त रक्षा, विदेश और गृह जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे। वहीं उनके सहयोगियों को 5 से 8 कैबिनेट पद दिए जा सकते हैं। बीजेपी के अंदर जहां पर अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को नए मंत्रिमंडल में शामिल होना है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं।
TDP के दोनों निर्वाचित सांसद-
एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टीयों की जाए तो इसमें TDP के दोनों निर्वाचित सांसद मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे। TDP की ओर से इसकी जानकारी दी गई है, कि पूर्व केंद्रीय मंत्री नायडू के बेटे 36 वर्षीय राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं, वहीं चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक चंद्रशेखर केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें- Jayant Chaudhary की केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह हुई पक्की, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा
अन्य दल-
इसके अलावा JDU से संजय झा, लल्लन सिंह, रामनाथ ठाकुर और RLD से चिराग पासवान, उन सहयोगियों में शामिल हैं, जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। जेडीयू कोटा से लल्लन सिंह और संजय झा को शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र में बीजेपी के सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की लोकसभा चुनाव की वजह से जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था और संगठनात्मक अनिवार्यता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण विचार का विषय बन गई।
ये भी पढ़ें- Jayant Chaudhary की केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह हुई पक्की, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा