पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकवादी संगठन नहीं है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता न सिर्फ ईसाई, मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं बल्कि हिंदुओं के बीच भी दरार डाल रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेता काफी घमंडी हो गये हैं। वह मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को पसंद नही करते हैं। इतना ही नहीं, वह हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं। ममता ने कहा कि भाजपा तीन महीने या छह महीने के अंदर लोकसभा चुनाव करा सकती है।
We are not a militant organisation like the BJP. They are creating fights not only among Christians, Muslims but also among Hindus: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/UQgjsHnhbp
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकवादी संगठन नहीं है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता न सिर्फ ईसाई, मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं बल्कि हिंदुओं के बीच भी दरार डाल रहे हैं।”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेता काफी घमंडी हो गये हैं। वह मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को पसंद नही करते हैं। इतना ही नहीं, वह हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं। ममता ने कहा कि भाजपा तीन महीने या छह महीने के अंदर लोकसभा चुनाव करा सकती है।उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचारों के विरोध में बुधवार को पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के साउथ एवेन्यू स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसमें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद प्रवेश वर्मा, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा पदाधिकारी तरुण चुघ, रविंद्र गुप्ता, जयप्रकाश, रमेश खन्ना, सुमन प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस दौरान बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि मई में पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक आंदोलन में शहीद हुए दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन मेहतो का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा शीघ्र ही पश्चिम बंगाल को ममता बनर्जी के कुशासन से मुक्त कराएगी।वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घोष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143/186/188/506 के तहत केस दर्ज किया। बता दें कि घोष ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी में कथित तौर पर ऐसा भाषण दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि हमारे सब्र की कोई सीमा है। हमने कोई बॉन्ड लिखकर नहीं दिया है कि जो हम पर हमला करेगा हम उसे मुफ्त में रसगुल्ले खिलाएंगे। उन्हें बम के बदले बम, गोली के बदले गोली से जवाब दिया जाएगा।
— ANI (@ANI) June 21, 2018