सोनम कपूर की शादी के बाद से ही बॉलीवुड में मानो शादी का सिलसिला सा शुरू हो गया हो। सोनम कपूर के बाद नेहा धूपिया ने गुपचुप शादी रचा कर सभी को चौंका दिया था तो अब बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप शादी रचा ली है। हिमेश ने सोशल मीडिया पर शादी के बाद एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए हिमेश ने प्यार सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है- Togetherness is bliss!
बताया जाता है कि सोनिया कपूर और हिमेश रेशमिया पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन्हीं के कारण हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी। शादी की खास बता ये है कि हिमेश की इस शादी में उनके बेटे ने भी शिरकत की। हिमेश रेशमिया की पत्नी की बात करें तो सोनिया कपूर छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं।