IPL मुकाबले के दौरान पुणे में धोनी की सबसे बड़ी फैन नजर आई थी। धोनी की इस फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। धोनी के लिए अपने जुनून को लेकर वो इस कदर मशहूर हो गई थी कि ICC ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर उसकी तस्वीर पोस्ट की थी।
धोनी की इस फैन ने अपने हाथों में लिए पोस्टर के जरिए अपने फ्यूचर पार्टनर को ये संदेश दिया था कि एमएस धोनी उसका पहला प्यार हैं वो अपने फ्यूचर पार्टनर से माफी चाहेंगी। इसके बाद माही को फर्स्ट लव बताने वाली इस लड़की की जिंदगी में अब एक नया ट्विस्ट आया है। कमाल की बात ये है कि इस लड़की की लाइफ में जो ट्विस्ट आया है वो भी धोनी वी वजह से ही आया है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें धोनी की डाइ हार्ड फैन लड़की को धोनी का ही एक फैन शादी के लिए प्रपोज करता दिख रहा है। धोनी की इस फैन को प्रोपोज करने वाले लड़के ने अपने प्रपोजल में लिखा है, ‘डियर गर्ल, MSDIAN से शादी कर लो क्योंकि वो तुम्हें किसी भी हालात में नहीं छोड़ेगा’।