अपनी आंखों से सबको दिवाना बना चुकी साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर उस समय चर्चा में आईं जब उनकी फिल्म ‘उरु अदार लव’ के गाने का एक सीन फरवरी में काफी वायरल हुआ था। गाने का सीन सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया गया कि प्रिया रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन इसी बीच उनके गाने के खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए।
अब एक बार फिर से प्रिया के गाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक सीन में दिखाया गया प्रिया का आंख मारना इसे इस्लाम में हराम कहा गया है। गाने के खिलाफ हैदराबाद की दो पार्टियों ने मामला दर्ज कराया है। प्रिया के इस गाने के खिलाफ फरवरी में भी महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। फिल्म के निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस ने शिकायत की गई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=jSpzifYfARM