Xiaomi ने अपने लेटेस्ट MIUI 9.5 Global Stable ROM को रोलआउट करने की जानकारी मोहिया करा दी है। यह अपडेट कंपनी की Redmi, Mi MIX, and Mi Max series के फोन के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने आने वाले हफ्तों में दुसरे फोनो के लिए भी MIUI 9.5 अपडेट उपलब्ध कराने के बारे में बताया है। MIUI 9.5 अपडेट over-the-air (OTA) तरीके से ही जारी किया जाएगा। बता दें कि MIUI 9.5 अपडेट एंड्रॉयड 7.0Nougat पर आधारित है।
मीयूआई फोरम पर जारी किए गए पोस्ट में शाओमी ने Redmi Note 3 Special Edition, Redmi Note 3 (Qualcomm Processor), Redmi Note 4 (Qualcomm Processor), Redmi Note 4X, Mi Max और Mi Max Prime के लिएStable MIUI 9.5 ROM अपडेट करने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में Redmi 3S, Redmi 4A, Redmi 4 Prime और Redmi Note 4 (मीडियाटेक) के लिए अपडेट को मार्च महीने के आखिर तक जारी करने की बात कही गई है।
Redmi Note 5A/ Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 5A, Redmi 5, Redmi 5 Plus, Redmi Note 5, Mi Max 2, Mi 5, Mi 6, Redmi 4X और Mi MIX 2 को यह अपडेट अप्रैल महीने की शुरुआत में मिल जाएगा। वहीं, Mi 5s, Mi Note 2, Mi Note 3, Redmi Note 2, Redmi 3, Redmi 4, Mi 3, Mi 4, Mi MIX और Mi 5s Plus को अपडेट अप्रैल महीने के आखिर तक मिलेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=QUYVwujUAUE