टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर है और अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। विराट कोहली मैदान में अपनी परफॉर्मेंस और मैदान के बाहर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। हर सीरीज या टूर्नामेंट से पहले विराट का अंदाज बदलता रहता है।
अब जल्द ही IPL सीजन 11 शुरू होनो वाला है। ऐसे में विराट ने IPL शुरू होने से पहले एक नया हेयर कट लिया है, अपने हैयरकट को लेकर विराट काफी सुर्खियां बटोर रहे है। जिसकी तस्वीर विराट ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में विराट के साथ फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम नजर आ रहे है।
विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘स्टाइल मास्टर आलिम हकिम ने किया ग्रेट कट’। फोटो में विराट के साथ आलिम भी पोज देते नजर आ रहे हैं। आलिम विराट के नए लुक की ओर इशारा कर रहे हैं। विराट का ये नया लुक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दिया है। इस हेयर कट को पोम्पाडोर कट कहते हैं। अपने नए हेयरकट को लेकर जब विराट ने आलिम हकीम की तारीफ की तो उनके इस एक्शन पर वो भी रिएक्शन देना नहीं भूले।
https://www.youtube.com/watch?v=lKkpP4KnzJI