सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे नवाब तैमूर आए दिन अपनी तस्वीरों और क्यूटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते है। तैमूर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। सोमवार को तैमूर अपने पूरे परिवार के साथ घर की बालकनी पर दिखाई दिए।
यह पहला मौका था जब तैमूर शर्टलेस अवतार में मीडिया के कैमरों में कैद हुए। तैमूर पापा सैफ की गोद में है और बेहद ही क्यूट लग रहे है। इसी के साथ सैफ की बहन सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया के साथ नजर आई। हर बार की तरह ये तस्वीरे भी सोशल मीडिया काफी वायरल रही है।
बता दें कि सैफ पिछले कुछ समय से राजस्थान में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और हाल ही में मुंबई वापस आए हैं। सैफ जल्द ही फिल्म ‘बाजार’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की ऑरिजनल सीरीज ‘स्केयर्ड गेम्स’ में भी नजर आने वाले हैं। वहीं करीना की बात करें तो वह जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=WfckW3zrn5g