शुक्रवार को पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाला की अदालत ने मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराया था। जिसमें उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई। दलेर मेहंदी पर आरोप था कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया। हालांकि अदालत से उन्हें जमानत भी मिल गई है। वहीं जमानत मिलने के बाद दलेर मेहंदी ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में दलेर सफाई देते नजर आ रहे हैं।
कानून के जानकारों का मानना है कि दो साल की सजा पर फौरी तौर पर जमानत मिलने के पूरे आसार रहते हैं इसलिए दलेर मेहंदी जेल जाने से बच सकते हैं। वहीं दिलेर मेहंदी के वकील ने कहा कि वो निचली अदालत के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। वहीं अदालत ने दलेर मेहंदी के साथ-साथ इस मानव तस्करी के मामले में उनके भाई श्मशेर सिंह को भी दोषी करार दिया है और दो साल की सजा सुनाई है। उनपर भी दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि मानव तस्करी को लेकर दलेर मेहंदी के खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। अदालत के फैसले के तुरंत बाद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। 2003 में पटियाला पुलिस ने जानकारी के आधार पर दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था। लेकिन तब पूरी पुलिस टीम का ही तबादला कर दिया गया था। बताया जाता है कि भारी दबाव के बीच ऐसा फैसला लिया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=KJFoMd8Ef9o