कई बार ऐसा होता है कि फोन को घर पर कहीं रखकर भूल जाते हैं। इसे में कई बार फोन ऐसी जगह रखा होता है कि फोन की साउंड को तो सुना जा सकता है लेकिन दिखाई नहीं देता। फोन अगर साइलेंट मोड पर हो तो फिर उस पर कॉल करने का भी कोई फायदा नहीं होता है। आज हम आपको ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं। अगर आपका फोन साइलेंट मोड पर है तब भी इसे आसानी से खोजा जा सकता है। आप अपने फोन को ताली बजाकर या फिर सीटी बजाकर ढूंढ सकते हैं।
Clap to Find: इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है, यह ऐप ताली की आवाज पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। यह ऐप यूजर की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। ऑफिस या घर पर कहीं भी फोन गुम हो जाने पर यूजर को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व फ्लैश अलर्ट मोड दिए गए हैं। जब यूजर का फोन साइलेंट मोड पर होगा, तब भी यह ऐप काम करेगा। अगर कहीं पहले से तालियां बज रही हैं, तो आप इसकी सेटिंग में जाकर ‘क्लैप पॉज’ कर सकते हैं।
Whistle Phone Finder: इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए आप सीटी बजाकर अपना फोन ढूंढ सकते हैं। यह सीटी को डिटेक्ट कर काम करने लगता है। इसे ऐक्टीवेट करने के बाद फोन गुम हो जाने पर जैसे ही यूजर सीटी बजाएगा, फोन रिंग होने लगेगा। अगर आपने सेटिंग में बदलाव किया है तो फोन का वाइब्रेशन व फ्लैश ऑन हो जाएगा। मान लीजिए आप कार या बाइक राइड कर रहे हैं और अचानक आपको पता करना है कि फोन आपकी जेब में है या नहीं, तो सीटी बजाकर वाइब्रेशन से जान सकते हैं। वहीं अगर आप घर पर हैं या अंधेरे में हैं तो फ्लैश को ऑन रखना सुविधाजनक रहेगा।