दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही अरुणाचल प्रदेश की छात्रा को तीन लड़कों ने लड़का समझ कर पीट दिया, लेकिन जैसे ही सच सामने आया तो कार में बैठकर फरार हो गए। जब लड़की को मालूम चला की हमलावर उसे लड़का समझ कर पीट रहे है तो छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए लड़की को हमलावरों के सामने ‘हे.. आई एम गर्ल’ कहना पड़ा, जिसके बाद लड़के वहां से भाग खड़े हुए। वहीं, लड़की द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुखर्जी नगर इलाके में छात्रों का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। वे बदला लेने के लिए लड़के के पास पहुंच गए और लड़के को पीटने लगे। छात्रा पहलवानी करती है और साथ ही बास्केटबॉल की खिलाडी भी है जिसके चलते छात्रा की कद काठी और चाल ढाल लड़कों की तरह हो गई है उपर से छात्रा ने लड़को की तरह हेयर स्टाइल भी रखा हुआ था। जिस कारण बहस वहां मौजूद लड़कों ने उस स्टूडेंट को पीटना शुरु कर दिया। जब लड़की ने चिल्लाकर कहा ‘मैं लड़की हूं’ जैसे ही लड़कों को ये बात समझ में आई वो वहां से कार में बैठकर फरार हो गए।
पीड़ित छात्रा के बारे में कहा जा रहा है कि वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। तृतीय वर्ष की यह छात्रा मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह अपने 5 दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से लौटी थी। भूख लगने पर वह अपने साथी छात्र के साथ खाने के लिए रुक गई। इस दौरान उसने कैप लगाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच तहकीकात कर रही है।