वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का फर्स्ट लुक जारी किया गया है वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा मिलिए मौजी और ममता से 28 सितंबर को। नए पोस्टर में अनुष्का और वरुण देसी लुक में नजर आ रहे है। वरुण मूछों में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनुष्का सिंपल साड़ी में एकदम देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
वरुण धवन मूछों में काफी जच रहे हैं। वरुण ने पोलका डॉट की टीशर्ट पहनी हुई है जिसमें वह एकदम देसी लग रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक से वरुण और अनुष्का के फिल्म में किरदार की पूरी झलक मिल रही है, साथ ही दोनों के किरदार का नाम भी सामने आया है। फिल्म में वरुण धवन मौजी और अनुष्का ममता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म सुई धागा मेक इन इंडिया विषय से संबधित है। फिल्म में लघु उद्योग को लेकर संघर्ष को दिखाया गया है।
बता दें कि फिल्म सुई धागा में वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे। दोनों का देसी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म यश राज बैनर के तले बन रही हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही हैं। वरुण और अनुष्का की फिल्म सुई धागा 28 सितबंर को रिलीज हो रही हैं।