पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद चर्चा में हैं। उन्होंने धोनी की तरह विकेट बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। जिसके बाद धोनी फैन्स ने उनकी जमकर मजे लिए। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान धोनी ने पैर फैलाकर खुद को आउट होने से बचाया था। वैसे ही सरफराज ने कोशिश की तो वो नाकाम रहे। धोनी कई बार ऐसे रिस्क लेते हैं और सफल होते हैं। लेकिन पाक कप्तान यहां सफल नहीं हो पाए। आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था।
Matching Dhoni is a quite tough task #DhoniAsan pic.twitter.com/rbf01zDxhZ
— .. 👋 (@kevin88fern) January 22, 2018
बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए सफराज अहमद पर पूरी जिम्मेदारी थी। क्योंकि शुरुआती बल्लेबाज जल्द ही आउट हो चुके थे। लेकिन वो मिशेल सैंटनर की बॉल को समझ नहीं पाए। बॉल टर्न लेते हुए विकेटकीपर के हाथ में आ गई और सरफराज बाहर निकल आए। क्रीज काफी दूर थी तो उन्होंने धोनी स्टाइल में क्रीज पर पैर रखने की कोशिश की। जिसमें वो फेल रहे। जिसके बाद लोगों ने उनके खूब मजे लिए।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच था। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 105 रन ही बना पाया। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 4 ओवर रहते हैं लक्ष्य हासिल कर लिया।
— Deekshu (@Viratdeekshu18) January 22, 2018