ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है। श्रीलंका को 9-0 की क्लीन स्वीप देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी करारी मात देने वाली ‘विराट सेना’ टी-20 सीरीज से पहले रिलेक्स के मूड में हैं। टीम के सभी खिलाड़ी परिवार और दोस्तों के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं।
पहला टी-20 मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने घर में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। धोनी अपने परिवार, अपने पैट्स और दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हैं।
हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपने डॉग के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी कैसे अपने डॉग के साथ प्यार से खेल रहे रहे हैं। धोनी गार्डन में बैठे हैं और बैठे-बैठे ही इधर-उधर होते हैं। जिस तरफ धोनी झुकते हैं उनका डॉग भी उसी तरफ भागता है। इस तरह उनका डॉग उनकी नकल करने की कोशिश कर रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=a1QHWJkI1T0