तेलंगाना सरकार की गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को मुफ्त में साड़ी बांटने की योजना विवादों में घिर गई है। दरअसल सीएम चंद्रशेखर राव ने नौ दिवसीय शुरू होने वाले बथुकम्मा त्यौहार के उपलक्ष्य में साड़ी वितरण की योजना के बनाई। इसके तहत 222 करोड़ रुपये की लागत से एक करोड़ से अधिक साडियां मुफ्त में वितरित करने का सरकार ने फैसला लिया। वरिष्ठ नौकरशाहों की टीम ने साडि़यों की 500 डिजाइन पसंद की।
सोमवार से उनके वितरण का कार्यक्रम था। सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी थीं। इस बीच लचर प्रबंधन के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई जगहों पर महिलाओं के बीच साड़ी पाने की होड़ में झगड़ा हो गया। स्थानीय टीवी चैनलों में महिलाओं को एक-दूसरे के बाल नोंचते हुए देखा गया। कई महिलाएं मारपीट पर उतारू हो गईं। इसको नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कई जगहों पर महिलाओं ने इन साडि़यों की क्वालिटी पर सवाल खड़े करते हुए इनको घटिया तक कह दिया। विरोध करने वाली महिलाओं का कहना है कि उनको पावरलूम की साडि़यां देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में पॉलिस्टर की साडि़यां दे दी गईं। कईयों ने तो साडि़यों को जला दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=W-vcPK_L5vg