राजस्थान के अजमेर के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में लोग जेबकतरों से परेशान हैं। यहां आए दिन मरीज़ और उनके साथ आए लोगों की जेब कट जाती है। अस्पताल में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं है, लेकिन आज लोगों ने ही जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ लिया।
बस फिर क्या था लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लोगों ने पुलिस के सामने भी चोरी करने वाले चोर को थप्पड़ मारे।
दरअसल ऑर्थोपेडिक वॉर्ड में 2 जेबकतरे मरीज़ के अटेंडेंट की जेब काट रहे थे, लेकिन जिसकी जेब कट रही थी उसे पता चल गया। अटेंडेंट ने एक जेबकतरे को वहीं दबोच लिया और फिर खूब पीटा। फिर उसके साथी को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=tbbFqjC1VFM