बारिश और बाढ़ के कहर के चलते बिहार और असम में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी बाढ़ के पानी में बहते जा रहे है। इस बीच एक ऐसा विडियो सामने आया है जो दिल दहलाने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक पुल ढह जाने के कारण 3 लोग बाढ़ के पानी में बहते चले गए।
बताया जा रहा है कि यह भयानक वीडियो बिहार के अररिया का है। करीब ढाई मिनट के इस विडियो में पहले कुछ सेकंड पुल पर खड़े लोग दिखते हैं। जो नीचे पानी का तेज बहाव देख रहे हैं। इसके बाद पुल के दोनों तरफ खड़े लोग इधर से उधर भागने लगते है।
इसी दौरान एक आदमी, एक महिला और एक बच्ची भी इस पुल को पार करने की कोशिश करते हैं लेकिन किनारे तक आते-आते सड़क ढह जाती है। और तीन लोगों का परिवार बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह जाता है। पानी का बहाव इतना तेज है कि कोई भी इन तीनों को बचाने के लिए नीचे उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया।
https://www.youtube.com/watch?v=zhZKmlIDeQs