बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ कैमरे के सामने आई। जहां करीन अपने बेटे को बाहर घुमाने के लिए निकली। जिसके बाद दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। ये तस्वीरें तब ली गईं जब करीना बेबी तैमूर के साथ अपनी मां बबीता कपूर से मिलने पहुंचीं।
आपको बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को करीना ने तैमूर को जन्म दिया था। दिलचस्प ये भी है कि तैमूर के पैदा होने से लेकर अब तक करीना ने कभी उन्हें छुपाकर नहीं रखा। जब भी वो बाहर निकलती हैं तैमूर की तस्वीरें आसानी से खिंचवा लेती हैं। हर मां की तरह करीना कपूर को भी अपने बेटे तैमूर से बेइंतहां प्यार है।
करीना ने कई मौके पर अपने बेटे को लेकर दिए गए बयानों से यह साबित कर दिया कि दुनिया की हर मां की तरह वह भी अपने बेटे को लेकर गंभीर हैं। अपने बेटे तैमूर अली खान की खूबसूरती का जिक्र करते हुए करीना कपूर ने कहा था कि मेरा बेटा तैमूर सबसे खूबसूरत इंसान है। खासकर भारत में। यह आपको जल्द ही पता चलेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=6m33rpwof8w