मुंबई का एक लड़का सीसीटीवी की वजह से बलात्कार के केस में फंसते-फंसते बचा गया। दरअसल, मुंबई का अरमान प्रेमजी नाम का एक लड़के पर 19 साल की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगा दिया था लेकिन अरमान ने उस नाइट क्लब की सीसीटीवी फुटेज पेश कर दी जहां का हवाला देकर यह आरोप लगाया गया था।
लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था जबकि सीसीटीवी में वह खुद अरमान के साथ बात करती और उसका हाथ पकड़कर घूमती दिख रही थी। लड़की के वकील ने कहा था कि अरमान ने लड़की के नशे में होने का फायदा उठाया क्योंकि वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी लेकिन वीडियो कुछ और ही कह रही थी।
एक टीवी इंटरव्यू में अरमान ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मिलने से उनकी जान में जान आई। इंटरव्यू में अरमान ने कहा कि लड़की ने खुद उनके गले में हाथ डाला था और फिर वह उनको किस करने लगी थी। अरमान के मुताबिक, लड़की उनके साथ इंटीमेट होना चाहती थी। अरमान ने बताया कि लड़की जानती थी कि वह क्या कर रही है और वह अपने पैरों पर आराम से ना सिर्फ खड़ी थी बल्कि चल-फिर भी पा रही थी।
https://www.youtube.com/watch?v=u7Z-A-XgCfg