हरियाणा के जींद से एक नाबालिग लडकी की रेप के बाद बर्बर तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने लड़की के साथ बर्बरता से गैंगरेप होने की पुष्टि की है। इतना ही रेप के बाद लड़की की हत्या कर दी। लड़की के शरीर पर बर्बरता के कई निशान मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रेप और हत्याकांड में एक लड़के को गिरफ्तार भी किया है। मृतका पिछली 9 जनवरी से घर से लापता थी।
जींद जिले के डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार को जींद की एक नहर के पास नग्न अवस्था में एक नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ। जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव की नहर पर लोगों ने कल एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ देखा था, जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। जांच में पता चला कि मृतका कुरुक्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्र थी। पुलिस ने शव को रोहतक के पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि लाश को किसी ने नहर से निकाल कर किनारे पर डाल दिया है।
रोहतक पीजीआई अस्पताल के ऑरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ। एसके धतरवाल ने बताया कि लड़की के शरीर चोटों के कई निशान मिले हैं। लड़की के निजी हिस्से में भी किसी ठोस और नुकीली चीजों से गंभीर चोटों के निशान हैं। डॉक्टर ने बताया कि 3 या 4 लोगों ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की की पहचान खत्म करने के लिए शव को क्षत-विक्षत करने की भी कोशिश की गई। हत्या के बाद शव को पानी में भी फेंका गया था।