अभी तक लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की टोल दरें उत्तरप्रदेश सरकार ने तय नहीं की थी। जिसके चलते यहां टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा था। लेकिन अब जल्द ही उत्तरप्रदेश सरकार टोल दरें तय कर कंपनी को यहां टोल वसूलने की इजाजत दे देगी।
टोल लगने के बाद अब उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से देश की राजधानी दिल्ली का सफर एक तरफ से करीब 3700 रुपये में होगा। ऐसे में सडक का सफर हवाई यात्रा से भी महंगा पडने वाला है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से सफर करने वाले लोगों को जनवरी के आखिरी से टोल टैक्स भरना होगा। इस महीने से ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का टोल शुरू हो रहा है। इस एक्सप्रेस-वे से यात्रा करने वाले लोगों को टोल टैक्स के रूप में 570 रुपये देना होगा। लेकिन अगर आप लखनऊ से दिल्ली टोल रोड से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो फिर आपकी ये यात्रा महंगी पड़ सकती है।
टोल के बाद अगर आपको अकेले नोएडा या दिल्ली तक कार से सफर करना है तो हवाई जहाज से भी अधिक खर्चा करना होगा। यानी दिल्ली तक की एक तरफ यात्रा करने पर 3700 रुपये से अधिक का खर्चा आएगा जो हवाई यात्रा से भी काफी अधिक है। अभी हवाई जहाज का सामान्य किराया दिल्ली तक का करीब 2500 रुपये है। लखनऊ से दिल्ली आगरा व यमुना एक्सप्रेस वे से जाने के लिए उसका टोल और तेल का खर्च मिला कर 3700 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
इस महंगी यात्रा को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि सरकार दो पहिया वाहनों से भी 285 रुपये टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। कहा जा रहा है कि विपक्ष के सवालों और जनता की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने यू टर्न लेते हुए दो पहिया वाहनों को टोल टैक्स के मुक्त कर दिया है। हालांकि सरकार अभी भी टोल टैक्स की दर को लेकर असमंजस में है।
एक तरफ का यात्रा का खर्च
आगरा एक्सप्रेस वे टोल- 570 रुपये
एडीए टोल टैक्स – 35 रुपये
यमुना एक्सप्रेस वे टोल – 415 रुपये
लखनऊ से दिल्ली दूरी- करीब 530 किमी।
डीजल पर खर्च- करीब 2700 रुपये (12 किमी। प्रति ली। एवरेज पर)
दिल्ली के लिए विमानों का किराया
जेट एयरवेज -23241
एयर इंडिया -24231
गो एयर -24271
एयर विस्तारा-26081
गो एयर-2866